जुंडला। असंध से बुलेट बाइक पर घर जा रहा युवक हरमन दीप जुंडला स्थित पिचौलिया रोड पर ट्रैक्टर ट्रॉली से टकरा गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। उसकी बाइक भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस व राहगीरों ने उसे करनाल के अस्पताल में पहुंचाया। जहां से उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया लेकिन परिजन उसे मोहाली स्थित एक निजी अस्पताल में ले गए। जहां उपचार के दौरान शुक्रवार सुबह उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मृतक के चाचा रमेश के बयान पर सीआरपीसी की धारा 174 के तहत कार्रवाई की है। शव को पोस्टमार्टम के लिए राजकीय कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज करनाल के मॉर्चरी हाउस में रखवा दिया गया। जिसका शनिवार सुबह पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।