फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: विश्वविद्यालय के शीर्ष 10 में शामिल रहे आरकेएसडी के विद्यार्थी

विज्ञापन
विज्ञापन
विश्वविद्यालय के शीर्ष 10 में शामिल रहे आरकेएसडी के विद्यार्थी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। आरकेएसडी कॉलेज के गणित विभाग के छात्रों ने हाल ही में घोषित कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के परिणामों में शीर्ष 10 में शामिल रहे विद्यार्थियों में स्थान हासिल किया। बीए तृतीय सेमेस्टर की पूजा को 600 में से 512 अंक, गीतिका को 503 अंक और स्नेहा को 491 अंक मिले और तीनों ने क्रमश तीसरा, छठा और 10वां स्थान हासिल किया। पहले सेमेस्टर में मुस्कान ने 600 में से 526 अंक प्राप्त कर यूनिवर्सिटी में छठा स्थान हासिल किया। कॉलेज पहुंचने पर प्राचार्य डॉ. संजय गोयल ने उन्हें बधाई दी। गणित विभाग के प्रमुख प्रो. सत्यबीर मेहला, प्रो. मनोज कुमार, डॉ. कपिल जैन व विभाग के अन्य सदस्यों ने उन्हें आशीर्वाद दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें