इंद्री। अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें स्लोगन, पोस्टर मेकिंग, भाषण आदि विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में एसएमओ डॉ. किरण गिरधर मुख्यातिथि के तौर पर पहुंचीं। मौके पर अजय कुमार कांउसलर, विपिन, आशा व डॉ. रिषी आदि मौजूद रहे। पोस्टर में रिया ने पहला तो महकदीप ने द्वितीय स्थान हासिल किया। वहीं, स्लोगन लेखन में तमन्ना ने पहला व शाइरा ने दूसरा स्थान पाया। इसके अलावा भाषण प्रतियोगिता में तमन्ना ने पहला, खुशी व आरती ने दूसरा स्थान हासिल किया। संवाद