न्यू करनाल प्रॉपर्टी डीलर्स एसोसिएशन के प्रधान रितेश आर्य को सम्मानित करते सदस्य। स्वयं
करनाल। न्यू करनाल प्रॉपर्टी डीलर्स एसोसिएशन की बैठक मंगलवार को जिमखाना क्लब में आयोजित हुई। इसमें रितेश आर्य को संगठन का प्रधान चुना गया। सदस्यों ने नवनिर्वाचित प्रधान को बधाई दीं। नवनिर्वाचित प्रधान रितेश ने कहा कि डीलर्स की समस्याओं को एकजुट होकर उठाया जाएगा और उनके हितों की रक्षा के लिए संगठन मजबूती से कार्य करेगा। बैठक में प्रवीन वर्मा, नवीन जुनेजा, प्रवीन खुराना, विनय आर्य, सतपाल खोखर, जितेंद्र शर्मा, नरेंद्र छाबड़ा आदि मौजूद रहे। संवाद