करनाल। स्पोर्ट्स बैडमिंटन अकैडमी, अमराव की ओर से आयोजित दो दिवसीय बैडमिंटन टूर्नामेंट के अंडर-9 वर्ग में जिले के गांव पुंडरक के खिलाड़ी रिहान गुर्जर ने पहला स्थान हासिल किया। उन्होंने बताया कि वह कर्ण स्टेडियम में अभ्यास करते हैं। वह वर्तमान में खेल विभाग में डिप्टी डायरेक्टर के पद पर कार्यरत और बैडमिंटन कोच राकेश पांडे के मार्गदर्शन में बैडमिंटन की बारीकियां सीख रहे हैं। संवाद