महिला राजवती को पुलिस की मौजूदगी में सामान सौंपते रिक्शा चालक रमेश। संवाद
समालखा। रिक्शा चालक को सड़क पर गिरे दो थैले में लगभग डेढ़ लाख रुपये का सामान मिला जिसे उसने महिला को लौटाकर ईमानदारी की मिसाल पेश की है। सीताराम कॉलोनी निवासी रमेश कुमार रिक्शा चलाते हैं। वह शनिवार शाम को जीटी रोड पुराने बस अड्डे के पास जा रहे थे। उन्हें सड़क पर दो थैले मिले। दोनों थैलों को उठा लिया। उन्होंने घर आकर देखा तो उनमें सोने की अंगूठी, चांदी के गहने और 17 हजार रुपये व आधार कार्ड मिला। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस चौकी प्रभारी अनिल कुमार को दी। चौकी प्रभारी ने आधार कार्ड की मदद से मालिक से संपर्क कर बुलाया। भापरा गांव वाल्मीकि बस्ती निवासी राजवती का सामान मिल गया। संवाद