करनाल। पूर्व सीएम की जनसभा में एक राइस मिलर का पर्स चोरी हो गया। जिसमें करीब 10 हजार रुपये सहित अन्य दस्तावेज थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में राइस मिलर नरेश कुमार बंसल ने बताया कि वह 16 अप्रैल को मॉडल टाउन तरावड़ी में पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल की जनसभा में गया था। रात को करीब 8.15 बजे कार्यक्रम खत्म हुआ तो वह पूर्व सीएम के पीछे चल रहे थे। इसी दौरान भीड़ में किसी ने उसका पर्स चोरी कर लिया। उसके पर्स में करीब 10 हजार रुपये और जरूरी दस्तावेज थे। संवाद