फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: करनाल में एकत्रित हुए राइस मिलर, उठाई धान की पीवी शुरू कराने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन


करनाल। धान घोटाला सामने आने के बाद राइस मिलों का भौतिक सत्यापन जारी है। बुधवार को हरियाणा राइस मिल एसोसिएशन की करनाल में बैठक हुई। बैठक के दौरान अपनी मांगों पर राइस मिल संचालकों ने चर्चा की। साथ ही सरकार से करनाल में जल्द धान की पीवी शुरू करवाने की मांग की ताकि चावल की डिलीवरी की प्रक्रिया शुरू हो सके। धान घोटाले, मिलों के भौतिक सत्यापन के विषयों पर एसोसिएशन ने बाहर किसी से बात नहीं की। पदाधिकारियों ने बस इतना कहा कि हम गलत काम करने वालों के साथ नहीं हैं। एसोसिएशन के जिला प्रधान राजकुमार गुप्ता ने बताया कि प्रदेशभर में पीवी शुरू हो चुकी है लेकिन करनाल जिले अभी तक पीवी शुरू नहीं हुई है। पीवी जल्दी हो जाए और तो उसके बाद हम चावल सरकार को दे पाएंगे। दूसरी बात जो माल बाहर पड़ा हुआ है, उसको सुखाने के लिए बहुत बड़ी फड़ चाहिए और कई बार किराए पर भी कच्चा फड़ लेना पड़ता है। 14 नवंबर को सरकार की तरफ से पत्र भी आया है। जब तक सरकार गिनती नहीं करेगी, तब तक हमारा काम शुरू नहीं होगा। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें