फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: करंट लगने से सेवानिवृत सैनिक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। कर्ण विहार में करंट लगने से सेवानिवृत्त सूबेदार की मौत हो गई। सूबेदार अपने निर्माणाधीन मकान की छत से टूलू पंप के माध्यम से पानी निकाल रहा था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है। परिजनों ने बताया कि सेवानिवृत्त सूबेदार राजेश मूल रूप से गांव गुढ़ा का रहने वाला था। वह कर्ण विहार में अपना मकान बना रहा है। बारिश के कारण उसके मकान की छत पर पानी जमा हो गया था।
विज्ञापन

इस कारण वह टूलू पंप से उस पानी को निकाल रहे थे। इस दौरान बिजली की तार बोर्ड से हट गई। वह उस तार को दोबारा लगा रहे थे तो बिजली की नंगी तार से हाथ लग गया। जिस कारण करंट लगने से वह पीछे गिर गए। जिससे सिर पर चोट लग गई। जब उन्हें अस्पताल लेकर आए तो डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सूबेदार के दो बच्चे हैं। एक सेना का जवान है तो दूसरा पढ़ने के लिए कनाडा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें