फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: राष्ट्रव्यापी हड़ताल में शामिल होंगे सेवानिवृत्त कर्मचारी

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। अपनी मांगों को लेकर सेवानिवृत्त कर्मचारी नौ जुलाई की राष्ट्रव्यापी हड़ताल में भाग लेंगे। इसके बाद 15 जुलाई को पूरे देश में सभी जिला मुख्यालयों पर रिटायर्ड कर्मचारियों की ओर से धरने प्रदर्शन किए जाएंगे। 17 सितंबर को जंतर मंतर पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि संगठन मजबूती के लिए सदस्यता अभियान तेजी से चलाया जाएगा। यह निर्णय रिटायर्ड कर्मचारी संघ करनाल खंड की बैठक में लिया गया। खंड प्रधान लाभ सिंह आर्य की अध्यक्षता में कर्ण गेट स्थित कार्यालय हुई बैठक का संचालन खंड सचिव ताराचंद सैनी ने किया। बैठक में राज्य कार्यकारिणी की रोहतक मीटिंग में लिए गए निर्णयों व सरकार से हुई बातचीत पर चर्चा की गई। राज्य उप महासचिव कृष्ण चंद शर्मा व राज्य सचिव कृपाल सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा पारित किए गए पेंशन विधेयक को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। क्योंकि इसके तहत 31 दिसंबर 2025 तक रिटायर होने वाले कर्मचारियों को आठवें वेतन आयोग के मिलने वाले लाभ से वंचित कर दिया जाएगा। इसलिए केंद्र व प्रदेश के लाखों पेंशनर्ज मिलकर इस विधेयक को वापस लेने तक संघर्ष करेंगे। इसके लिए फेडरेशन ने देशभर में निरंतर आंदोलन का एलान कर दिया है। बैठक में जिला प्रधान मास्टर बलराज सिंह, जिला सचिव ओम प्रकाश सिंहमार, सुरेन्द्र सिंह रावत, तेलु राम, सचिव धीरज रावत, साहब सिंह और गिरधारी लाल मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें