लघु सचिवालय के पार्क में अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन करते रिटायर्ड कर्मचारी संघ के सदस्य। स्वय
करनाल। रिटायर्ड कर्मचारी संघ हरियाणा जिला करनाल का 24 घंटे का पड़ाव बुधवार को समाप्त हुआ। कर्मचारी फव्वारा पार्क से नारेबाजी करते हुए उपायुक्त कार्यालय पर पहुंचे तथा एसडीएम के माध्यम से प्रधानमंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया। संघ के जिला सचिव ओम प्रकाश सिहमार ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार पेंशन बंद करना चाहती है, जिसे किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जा सकता। बलराज सिंह, कृष्ण शर्मा, किरपाल सिंह, पार्वती तनेजा, राजवंती शारदा, रोशनी, रेशमा, बिजनेश आदि मौजूद रहे। ब्यूरो