फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने मांगों पर किया मंथन

Sun, 08 Mar 2026 12:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। कर्मचारियों की मांगों पर सेवानिवृत कर्मचारियों ने किया मंथन। विज्ञ​प्ति
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। रिटायर्ड कर्मचारी संगठन हरियाणा (एटक) से संबंधित कुरुक्षेत्र जिला इकाई की बैठक शनिवार को स्थानीय नया बस स्टैंड परिसर में हुई। बैठक में कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की गई और उनके समाधान के लिए सरकार से वार्ता करने का निर्णय लिया गया। बैठक की अध्यक्षता जिला प्रधान बरखाराम जस्ट ने की जबकि संचालन जिला महासचिव सुरेंद्र वाधवा ने किया। इस दौरान कई प्रस्ताव भी पारित किए गए। कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने जल्द मांगों पर ध्यान नहीं दिया तो संगठन राज्य स्तर पर आंदोलन की रणनीति बनाएगा। इस मौके पर जगतार सिंह सोढ़ी, गजे सिंह, सुरेंद्र बारवा, तेजवीर पंजैटा, रामकुमार, मदनलाल, नरेश शर्मा आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें