फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परमात्मा को याद करने से आत्मा पवित्र : इंदु बहन

Sat, 27 Dec 2025 02:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
तरावड़ी। लक्ष्मी काॅलोनी स्थित ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय में शुक्रवार को मुरली रूपी सत्संग का आयोजन हुआ। इसमें संचालिका इंदु बहन ने कहा कि परमात्मा की याद को ही सच्ची तपस्या बताया गया है, क्योंकि इसी से आत्मा पवित्र बनती है और कर्मों का बोझ हल्का होता है। साथ ही, संचालिका सुदेश बहन ने बताया कि आत्मिक जागृति, पवित्रता और परमात्मा से सच्चे संबंध की महत्ता पर प्रकाश डाला। सत्संग में समझाया गया कि मनुष्य जब स्वयं को आत्मा समझकर परमात्मा को याद करता है, तभी उसके संस्कार शुद्ध होते हैं और जीवन में सच्चा परिवर्तन आता है। रजनी, निर्मला कटारिया, सुमन, रजनी, बबली आदि मौजूद रहीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें