फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: हल्की बारिश से मिली राहत, आज भी बूंदाबांदी की संभावना

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। मंगलवार की रात बारिश के बाद मौसम सुहाना हो गया। बुधवार सुबह से ही हवाओं में ठंडक रहने से लोगों को गर्मी से राहत मिली। हालांकि करनाल सहित जिले में कुछ स्थानों पर बुधवार को 1.2 एमएम बारिश दर्ज की गई। बादलों की आवाजाही के बीच दोपहर बाद शाम तक धूप-छांव का खेल चलता रहा। इसके बावजूद भीषण गर्मी व उमस से राहत रही। 25 और 26 मई को भी बादलों की आवाजाही और बूंदाबांदी के आसार हैं, कहीं कहीं हल्की बारिश की भी संभावना है।
विज्ञापन

पिछले कई दिनों की झुलसाने वाली गर्मी से यूं तो मंगलवार दोपहर बाद से ही राहत मिलनी शुरू हो गई थी। मंगलवार की मध्यरात्रि को भी कुछ देर झमाझम बारिश हुई। इसके बाद सुबह तक बूंदाबांदी का दौर चलता रहा। हवाएं भी तेज गति से चलीं। बुधवार सुबह से आसमान पर बदरा छाए रहे। दोपहर को करनाल में हल्की बारिश हुई। केंद्रीय मृदा लवणता अनुसंधान संस्थान (सीएसएसआरआई) के मौसम वैज्ञानिक डॉ. डीएस बुंदेला ने बताया कि बुधवार को करनाल में 1.2 एमएम बारिश दर्ज की गई है। 24 व 25 मई को भी मौसम के परिवर्तनशील रहने की संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से यूं तो करनाल जिले में भी कहीं-कहीं हल्की बारिश व बूंदाबांदी की संभावना बन रही है लेकिन ऊपर हवाओं की गति को देखते हुए कोई सटीक अनुमान लगाना कठिन हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें