करनाल। दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना का लाभ पाने के लिए पात्र महिलाओं को लाडो लक्ष्मी एप पर पंजीकरण करवाना अनिवार्य हैं। उपायुक्त उत्तम सिंह ने जानकारी दी कि योजना के अंतर्गत पात्र महिलाओं को प्रतिमाह 2100 रुपये लाभ दिया जाएगा, जब तक कि लाभार्थी स्वेच्छा से राशि लेना मना ना करें। पंजीकरण के समय प्रार्थियों को अपना आधार कार्ड, मोबाइल नंबर, बैंक खाता नंबर, हरियाणा रिहायशी प्रमाण पत्र, बिजली बिल और परिवार के अन्य सदस्यों के आधार कार्ड साथ लेकर आना होगा। महिला की आयु 23 वर्ष या उससे अधिक हो व आय एक लाख रुपये से अधिक ना हो। संवाद