फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आसमान में अद्भुत नजारा, चलती दिखी रोशनी की लकीर

विज्ञापन
Recruitment scam: CBI raids the house of relatives in Karnal
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। तरावड़ी के नजदीक आसमान में मंगलवार की रात को एक अद्भुत नजारा दिखा। आसमान में चलती हुई रोशनी की लकीर दिखाई दी। जो काफी चर्चा का विषय बनी हुई है। जिसने भी इस खगोलीय घटना को देखा वह हैरान रह गया है और कई लोगों ने अपने मोबाइल से इसका वीडियो भी बना लिया है और अब इसके वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहे हैं। हालांकि अभी तक घटना के बारे में आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है कि यह कोई खगोलीय घटना था या कुछ और था।
विज्ञापन

ग्रामीण इलाकों में यह रोशनी ज्यादा साफ देखी गई थी और यहां कई ग्रामीणों ने इसका वीडियो भी बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। तरावड़ी निवासी राजेश ने बताया कि यह रोशनी अजीब थी। वहीं कुछ लोग इसे ईश्वर का चमत्कार भी बता रहे हैं। वहीं कई लोगों का कहना है कि यह यह उड़ने वाली वस्तु हो सकती है। बतादें कि कुछ समय पहले इस तरह की रोशनी पठानकोट क्षेत्र में दिखाई दी थी। जिसे देखकर स्थानीय लोग स्तब्ध रह गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें