फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलियुग में श्रीरामकथा का वाचन जरूरी : अंजलि

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


करनाल। श्रद्धानंद अनाथालय ट्रस्ट की ओर से वैदिक श्री रामकथा महोत्सव का आयोजन श्रद्धानंद अनाथालय में किया जा रहा है। प्रथम दिन श्री राम कथा सुनाते हुए कथावाचक एवं अंतरराष्ट्रीय वक्ता विदुषि बहन अंजलि ने कथा का महत्व बताया। उन्होंने कहा कि श्री राम कथा सुनने की आवश्यकता कलियुग में सबसे ज्यादा है। सतयुग, त्रेता, द्वापर व कलियुग में विद्वानों ने समाज कल्याण के लिए कथा को माध्यम बनाया।
विज्ञापन


वेदों के मंत्रों की गुत्थियों को सुलझाने के लिए ऋषि मुनियों ने कथा के जरिए वेदों के ज्ञान को सामान्य व्यक्ति तक पहुंचाया। हमारे ज्यादातर ग्रंथ कथाओं के रूप में ही हैं। उन्होंने कहा कि कथा हमेशा कल्याण करने वाली होती है, बशर्तें कथा में सत्य होना चाहिए। परमपिता परमेश्वर के गूढ़ रहस्यों को सत्य-सत्य कह देना और सत्य सत्य अपना लेना ही कथा है। सत्य की हमेशा जीत होती है, तभी कहा जाता है सत्यमेव जयते। कथा सुनने से किसी प्रकार की हानि नहीं होती बल्कि मनुष्य का कल्याण होता है। इस मौके पर प्रधान बलदेव राज सिंगला, महाप्रबधंक गोपीनाथ शर्मा, महामंत्री कर्णवीर आर्य व कोषाध्यक्ष महेश आर्य, सुमन नैन, रीना व पूनम मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें