करनाल। करनाल मानव सेवा संघ के पवित्र प्रांगण में गरीब विधवा और बेसहारा महिलाओं को उनके परिवारों के भरण पोषण के लिए अन्न दान किया गया। साथ ही, सर्दी के मौसम को देखते हुए गर्म कंबल भी दिए गए। संघ की ओर से प्रति माह गरीब और बेसहारा महिलाओं को अन्न, अन्य सामग्री दान की जाती है। डॉ. भगतराम एडवोकेट ने बताया कि 14 दिसंबर को जरूरतमंद परिवारों की कन्याओं के लिए विवाह समारोह का आयोजन होगा। स्वामी प्रेम मूर्ति, रामप्रकाश शर्मा, दुलीचंद शर्मा, बालकिशन कौशिक आदि मौजूद रहे। संवाद