घरौंडा। भाजपा की ओर से चलाई जा रही आत्मनिर्भर भारत संकल्प रथयात्रा शनिवार को घरौंडा विधानसभा के गांव ऊंचा समाना स्थित पक्के पुल धाम पर पहुंचेगी। जहां पर भाजपा कार्यकर्ता यात्रा का स्वागत करेंगे। कार्यक्रम में हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण शिरकत करेंगे। मंडल अध्यक्ष रोहित भंडारी ने बताया कि यह रथयात्रा 90 विधानसभा क्षेत्रों में जाएगी और लोगों को स्वदेशी वस्तुओं को अपनाने की अपील करेगी। संवाद