घराैंडा। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100वें स्थापना दिवस पर 2 से 10 अक्तूबर तक जिले में मंडल स्तरीय कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। शनिवार को जिले के छह मंडल कालरम, काछवा, ब्रांस, औंगद, नीलोखेड़ी और बड़ाैता में कार्यक्रम आयोजित हुए। मुख्य अतिथि रविंद्र राणा ने मां भारती को पुष्पांजलि अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मुख्य वक्ता विक्रांत ने कहा कि शताब्दी वर्ष केवल संघ का नहीं, बल्कि संपूर्ण समाज का उत्सव है, जिसमें सभी को राष्ट्रहित के कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभानी चाहिए। संदीप लोहट, दिनेश कुमार, जितेंद्र कुमार, संदीप कुमार और दीपेंद्र राणा सहित अन्य लोग माैजूद रहे। संवाद