फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अदालत के आदेश के बाद डीएनए सैंपल के लिए महिला नागरिक अस्पताल में भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
कथित दुष्कर्म के बाद महिला के गर्भवती होने के मामले में अदालत से गर्भपात और डीएनए सैंपल लिए जाने की इजाजत मिलने के बाद पीड़िता सोमवार को महिला पुलिस कर्मी के साथ करनाल नागरिक अस्पताल में पहुंची, जहां उसे प्रसूति कक्ष में भर्ती कर लिया गया। इससे पूर्व मामले में चिकित्सकों का बोर्ड गठित किया गया। कुंजपुरा थाना के अंतर्गत 26 वर्षीय विवाहिता ने गांव के दो सगे भाइयों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज करवाया था। इसके बाद महिला ने गर्भवती होने का हवाला देते हुए पिछले सप्ताह अदालत से गर्भपात की गुहार लगाई थी, जिसमें पीड़िता ने कानूनी प्रक्रिया के तहत गर्भपात की इजाजत मांगी थी। पुलिस और पीड़िता का तर्क सुनने के बाद माननीय अदालत ने करनाल सिविल सर्जन को इस मामले में कानूनी प्रक्रिया के तहत बोर्ड गठित कर गर्भपात और डीएनए सैंपल के आदेश दिए थे। अदालत के आदेशों के बाद पीड़ित महिला को आज नागरिक अस्पताल करनाल के प्रसूति गृह में भर्ती कराया गया। अब महिला के स्वास्थ्य की जांच के बाद गर्भपात और डीएनए सैंपल किया जाएगा। डीएनए सैंपल को जांच के लिए मधुबन एफएसएल में भेजा जाएगा जहां से रिपोर्ट आने के बाद आरोपियों के खिलाफ कानूनी करवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें