फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: दुष्कर्म के आरोपी बंदी ने गला काटकर आत्महत्या का किया प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
- आरोपी को कल्पना चावला अस्पताल में कराया दाखिल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। जिला जेल में नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी बंदी ने स्टील की प्लेट तोड़कर खुद का गला काट आत्महत्या का प्रयास किया। जिला जेल पुलिस ने आरोपी को कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज के अस्पताल में दाखिल कराया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार बंदी बसंत कुमार गांव बेरी जिला गया, बिहार हाल निवासी सिवाह जिला पानीपत पर सात अगस्त 2023 को नाबालिग का अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म करने के आरोप में निसिंग थाना में मामला दर्ज किया गया था। 13 सितंबर 2023 को उसे जिला जेल में बंद किया गया था। 10 अप्रैल को आरोपी बसंत को कोर्ट में पेश किया गया था। इसके बाद जेल में जाकर आरोपी ने बैरक में स्टील की प्लेट तोड़कर उसका एक टुकड़ा लिया और बैरक के बाथरूम में जाकर अपना गला काट लिया। आरोपी के खिलाफ रामनगर थाना में मामला दर्ज कर लिया है। रामनगर थाना प्रभारी सुशील कुमार ने बताया कि बंदी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। अभी उसका मेडिकल कॉलेज के अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें