फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: टेनिस की ओवरआल चैंपियनशिप में रणबीर ने जीते तीन खिताब

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। जिला टेनिस एसोसिएशन के बैनर तले जिला टेनिस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें रणबीर ने अंडर-14, अंडर-16 और अंडर-18 का खिताब अपने नाम किया। प्रतियोगिता के समापन पर मुख्यमंत्री के प्रतिनिधि संजय बठला व पुलिस अधीक्षक शशांक कुमार सावन ने विजेता प्रतिभागियों को शील्ड, प्रमाण पत्र, कैश अवाॅर्ड व मेडल देकर पुरस्कृत किया।
संजय बठला ने बताया कि जिला टेनिस संघ प्रति वर्ष एक बार जिला प्रतियोगिता व एक साल राज्यस्तरीय प्रतियोगिता करवाता है। जिला पुलिस अधीक्षक शशांक कुमार सावन ने सभी टेनिस संघ के सदस्यों को सम्मानित किया और कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए जिला सचिव टेनिस संघ जेसी बब्बर को विशेष तौर पर सम्मानित किया। इस दौरान मलेशिया में आयोजित हुई एशिया चैंपियनशिप के डबल फाइनल में जीत हासिल करने वाले रणबीर को स्मृति चिन्ह व विशेष अवाॅर्ड दिया गया। उसके कोच संदीप को भी सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये रहे परिणाम
अंडर-10 ब्वायज में गौरीश राणा ने हिमांशु को हराया। अंडर-12 गर्ल्स के फाइनल में आशी कश्यप ने रूही को हराया। अंडर-12 ब्वायज के फाइनल में श्रेयांश बंसल ने ईशान जग्गा को हराया। अंडर-14 गर्ल्स के फाइनल में आशी ने अक्षिता को हराया। अंडर-14 ब्वायज के फाइनल में रणबीर ने श्रेयान बंसल को हराया। अंडर 16 ब्वायज के फाइनल में रणबीर ने जसप्रीत को हराया। अंडर 18 गर्ल्स में अवनी ने ऐंजल को हराया। अंडर 18 ब्वायज के फाइनल में आर्यन चौहान ने जसप्रीत को हराया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें