फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: पार्क में टहल रही महिला से चेन छीनकर भागा

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। पार्क में रविवार शाम को टहलने के लिए गई महिला के गले से युवक चेन छीनकर भाग निकला। महिला के शोर मचाने पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी ली। सेक्टर-9 निवासी मीरा ने बताया कि वह रविवार शाम अटल पार्क में टहलने गई थी। पार्क में अन्य लोग भी टहल रहे थे। पार्क में टहलते हुए महिला सुनसान स्थान पर पहुंची तो एक युवक टहलते हुए महिला के पास पहुंचा और गले से चेन छीनकर भाग गया। महिला ने बताया कि चेन करीब डेढ़ तोले की थी। आरोपी युवक निर्मल कुटिया की तरफ से भाग निकला। पीड़िता के बयान पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें