फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामराज कहने से नहीं, भेदभाव समाप्त करने से आएगा : पथिक

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। रामनगर स्थित गुरु देव भगवान धाम में चल रही श्रीराम कथा में हवन कर विश्व कल्याण की कामना के साथ आहुतियां दी गईं। दोपहर को भंडारा किया गया। इस मौके पर कथा व्यास प्रेम सागर पथिक ने कहा कि भगवान राम ने वन की यात्रा में माता शबरी, जंगल में रहने वाले कोल भील और वनवासियों के बीच रहकर समाज को यह संदेश दिया कि रामराज की स्थापना तभी संभव है, जब समाज में ऊंच-नीच, बड़े-छोटे, गरीब-अमीर का भेदभाव समाप्त हो जाएगा। कथा के विश्राम अवसर पर राम नगर के लोगों ने रामायण व श्रीरामजी के चित्रपट पर तिलक लगाकर राज्याभिषेक का अनुकरण किया। इस संगीतमय राम कथा आयोजन में सुरेश कुमारी छाबड़ा, कूल भूषण अरोरा, ओम प्रकाश भाटिया, उषा भाटिया, उषा नागपाल, राधा रानी, रिया, दिया, मुस्कान, रेणु अरोरा, सरिता, नीरू सहित कई श्रद्धालु मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें