करनाल। भगवान वाल्मीकि जयंती के अवसर पर मॉडल टाउन वाल्मीकि बस्ती में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश प्रवक्ता जोगिंद्र वाल्मीकि ने कहा की लोग अपने घर में सुख-शांति और समृद्धि के लिए रामायण का पाठ करवाते हैं। रामायण ही एक ऐसा महाकाव्य है, जो भाईचारे को बढ़ावा देना, छोटे-बड़ों का सम्मान करना सिखाता है। समाज के युवाओं को अपने अधिकारों के लिए संघर्ष करना चाहिए। कार्यक्रम में सुरेश कुमार, सुनील कुमार, रत्न बोहोत, शमशेर सिंह, रोशन लाल, राहुल, रोहित जोशी व लेखराज के साथ अन्य सदस्य उपस्थित रहे। संवाद