वियतनाम के यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल माई सोन अभयारण्य में सहायक पुरातत्व अभियंता डी.एस. डानवे,
करनाल। हर घर वाल्मीकि रामायण अभियान को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बड़ी सफलता मिली है। मध्य वियतनाम स्थित यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल माई सोन अभयारण्य में वाल्मीकि रामायण की प्रति भेंट की गई। भारतीय संस्कृति प्रेमियों और श्रद्धालुओं ने अभियान को विश्वभर में आगे बढ़ाने की इच्छा जताई। अंतरराष्ट्रीय संयोजक तेजिंद्र सिंह तेजी ने भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण की तकनीकी टीम के अधिकारियों को रामायण की प्रतियां भेंट कीं। अधिकारियों ने इस पहल की सराहना करते हुए भारतीय संस्कृति के संरक्षण को महत्वपूर्ण बताया। ब्यूरो