फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: राजौंद में राजपूत समाज का धरना

Wed, 13 Dec 2023 01:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी

राजौंद। राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेडी की हत्या के विरोध में मंगलवार को राजपूत समाज ने नगर के महाराणा प्रताप चौक पर धरना दिया। राजपूत समाज ने हत्या के प्रकरण का पर्दाफाश कर हत्या के आरोपियों को सख्त सजा देने की मांग भी की।

मंगलवार दोपहर को राजपूत समाज के लोग कैथल असंध रोड पर महाराणा प्रताप चौक पर जमा हुए और गोगा माड़ी की हत्या के विरोध में धरना दिया। धरने के बाद तहसीलदार को दिए ज्ञापन में राजपूत समाज के लोगों ने कहा कि वे सुखदेव सिंह गोगा माडी की सरेआम हत्या का विरोध करते हैं। राजपूत समाज सरकार से मांग करता है कि हत्या के आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करके उनके खिलाफ फास्ट ट्रैक कोर्ट में मुकदमा चलाया जाए। पंजाब सरकार ने राजस्थान सरकार को पहले ही इनपुट दे दिया था, लेकिन तीन बार सुरक्षा की मांग करने के बाद भी उन्हें सुरक्षा नहीं दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहा कि जिन मांगों पर राजपूत समाज की राजस्थान प्रशासन के साथ सहमति बनी है। उन मांगों को जल्द से जल्द पूरा किया जाए। इस मौके पर कुशल पाल राणा, पवन राणा पूर्व सरपंच, विकास राणा पार्षद, महिपाल राणा, रामभूल राणा, राकेश राणा, जयबीर, कमल राणा, डा संदीप राणा, एडवोकेट मुकेश कुमार, तेजपाल, जयपाल, महेंद्र शर्मा, पूर्व पार्षद सुल्तान, एमसी अशोक राणा, पूर्व सरपंच शमशेर सिंह बीरबागड़ा, हरपाल सिंह, सोमपाल राणा, दविंद्र राणा, देवेंद्र नंबरदार, बलजीत राणा, राजपाल, काला सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें