फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: भरतपुर पुलिस ने करनाल में तीन दिन से डाला डेरा

Fri, 24 Feb 2023 11:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। नासिर-जुनैद हत्याकांड के तार करनाल से भी जुडे़ हैं। आरोपी गोरक्षकों की तलाश में राजस्थान की पुलिस तीन दिन से करनाल में डेरा डाले है। घरौंडा और मूनक में भी राजस्थान पुलिस स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर जगह-जगह दबिश दे रही है। कॉल डिटेल के जरिए आरोपियों का पता लगाया जा रहा है। हालांकि पुलिस को अभी तक कोई सफलता नहीं मिल पाई है।
विज्ञापन

राजस्थान के भरतपुर निवासी जुनैद और नासिर हत्याकांड में करनाल के गोरक्षक घरौंडा निवासी किशोर और मूनक निवासी शशिकांत का नाम सामने आया है। आरोपियों के परिचितों और गांव में लोगों से पूछताछ की गई। एसपी गंगाराम पूनिया का कहना है कि राजस्थान पुलिस का सहयोग किया जा रहा है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें लगाई गई हैं। अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें