फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: राजा नल दमयंती सांग का किया मंचन

Thu, 22 Jan 2026 02:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
घरौंडा नई अनाज मंडी में आयोजित सांग में अपनी प्रस्तुति देते कलाकार। संवाद
विज्ञापन
घरौंडा। शिव शक्ति सेवा मंडल और हरियाणा कला परिषद की ओर से आयोजित 24वें सामूहिक विवाह महोत्सव हरियाणवी सांग को वीरवार को विश्राम दिया जाएगा। बुधवार को सांगी मनजीत और हरीश यादव ने राजा नल दमयंती सांग का मंचन करते हुए कहा कि सतयुग में निषेध देश के राजा वीर सेन के दो पुत्र नल और पुष्कर होते हैं। नल को राजा बना दिया जाता है। राजा नल की शादी दमयंती से हो जाती है जबकि दमयंती के लिए देवताओं का भी रिश्ता आता है, लेकिन वह उसे ठुकरा देती है। इस ईर्षा में देवता छल से राजा नल का राजपाठ जुए में जीत लेते हैं लेकिन दमयंती अपना पति व्रत निभाती है। धीरज भाटिया ने कहा कि बसंत पंचमी के दिन सामूहिक विवाह महोत्सव आयोजित होगा। कुलदीप कैमला, राज सिंगला, सुरेंद्र सिंगला, देवेंद्र धीमान, अशोक भटनागर, पंडित हरिराम आदि माैजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें