फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: रायजा ने निशानेबाजी में जीता रजत पदक

विज्ञापन
विज्ञापन
- गोवा में दो नवंबर से नौ नवंबर तक आयोजित हो रहे राष्ट्रीय खेल
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। कर्णनगरी की निशानेबाज रायजा ढिल्लो ने गोवा में आयोजित नेशनल प्रतियोगिता में रजत पदक जीता है। रायजा की इस उपलब्धि से परिवार में खुशी का माहौल है। गांव शामगढ़ की बेटी रायजा ढिल्लो के पिता रविजीत ने बताया कि गोवा में चल रहे राष्ट्रीय खेलों में दो नवंबर से नौ नवंबर तक निशानेबाजी प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। रायजा का मुकाबला हरियाणा की बेटी संजना सूद के साथ हुआ। जिसमें उन्होंने संजना को 56-48 से शिकस्त देकर रोमांचक मुकाबले में रजत पदक अपने नाम किया।
विज्ञापन

इससे पहले रायजा 15वीं एशियन शूटिंग चैंपियनशिप, चांगवोन साउथ कोरिया में दो स्वर्ण व एक रजत पदक जीतकर लौटी थी। पिता रविजीत ढिल्लो शौक के तौर पर शूटिंग करते थे। जिनको रायजा भी देखती थी और यहीं से रायजा ने 2019 में शूटिंग में कदम रखा। रायजा के सटीक निशाने ने भी उसके पिता को प्रभावित किया और उसके बाद वह आगे बढ़ी। रायजा खेलो इंडिया गेम्स में भी स्वर्ण पदक जीत चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें