करनाल जिले के जुंडला में बारिश के चलते वीरवार की सुबह करीब 12 बजे दलित बस्ती में पवन कुमार नामक व्यक्ति के मकान की छत गिर गई। जिस समय छत गिरी उस समय पवन की पत्नी और 3 बच्चे उस कमरे में बैठे हुए थे। उन्होंने कमरे से भागकर अपनी जान बचाई। इस दौरान इन सभी को मामूली चोट भी आई है। पड़ोसियों के अनुसार पवन कुमार के घर का जरूरी समान छत के नीचे दब गया है। भाजपा मंडल महामंत्री यादविंद्र आहुजा, सुभाष दादूपुर, ईश्वर शर्मा व जगदीश कांबोज ने परिवार के सदस्यों को ढांढस बंधाया और अधिकारियों से मिल कर इस गरीब परिवार को राहत दिलवाने की बात कही।