करनाल। मौसम सामान्य होने के बावजूद रेल सेवाएं अभी पूरी तरह पटरी पर नहीं लौट पाई हैं। बुधवार को भी ट्रेनों की लेटलतीफी का सिलसिला जारी रहा, जिससे यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। रेलवे अधिकारियों के अनुसार तकनीकी और परिचालन कारणों से ट्रेनों के संचालन पर असर पड़ा है। हालांकि स्थिति को जल्द सामान्य करने के प्रयास किए जा रहे हैं। बुधवार को 18102 टाटा नगर एक्सप्रेस 30 मिनट, 11077 झेलम एक्सप्रेस 30 मिनट, 18309 जम्मूतवी एक्सप्रेस 2 घंटे, 12311 नेताजी एक्सप्रेस 45 मिनट, 20433 जम्मू मेल 30 मिनट , 12057 दौलतपुर चौक जनशताब्दी एक्सप्रेस 40 मिनट, 15708 आम्रपाली एक्सप्रेस 4 घंटे देरी से करनाल पहुंची। ब्यूरो