फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिठाई की दुकानों पर छापा, भरे सैंपल

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल/निगदू। त्योहारों के मद्देनजर खाद्य सुरक्षा विभाग सतर्क हो गया है। शनिवार को सीएम फ्लाइंग स्क्वायड, खाद्य सुरक्षा विभाग और गुप्तचर विभाग की टीम ने निगदू में मिष्ठाई की दुकानों पर छापा मारा, जिससे हड़कंप मच गया। छापामारी के दौरान टीम ने मावा, रंगीन मिठाइयों के सैंपल भरे। विभाग की कार्रवाई से डरे आसपास के दुकानदार अपनी दुकानों का शटर बंद कर निकल गए।
सीएम फ्लाइंग इंचार्ज सुकम पाल राणा, जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. संदीप कादियान ने संयुक्त टीम के साथ यह कार्रवाई की। टीम के सदस्यों ने बताया कि निगदू में बिकानेर व डायमंड स्वीट हाउस से रसगुल्ले, बर्फी व लड्डू के सैंपल भरे। उन्होंने बताया कि मिठाई और अन्य खाद्य पदार्थों की भी छापामारी कर जांच की जा रही है। सैंपलों को चंडीगढ़ लैब भेजा जाएगा। लैब में जांच के बाद मिलावट का अनुमान होने पर दुकानदार के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने दुकानदारों का आह्वान किया कि कोई भी दुकानदार किसी भी तरह का मिलावटी खाद्य पदार्थ की बिक्री न करे अन्यथा उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विभाग ने अब तक न्यायालय में डाले 90 केस
जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. संदीप कादियान ने बताया कि खाद्य सुरक्षा विभाग ने छापामारी बढ़ा दी है। जगह-जगह दुकानों, ढाबों, रेस्टोरेंट का औचक निरीक्षण किया जा रहा है। पुलिस के साथ संयुक्त टीम बनाकर सैंपल भरे जा रहे हैं। अभी तक मयूर ढाबा, झिलमिल ढाबा, कालड़ा मार्केट रेस्टोरेंट के सामने की दुकानें, मेरठ रोड, राजेंद्र नगर, फूसगढ़ रोड, घंटाघर चौक, रेलवे रोड, कैथल रोड, सालवन चौक असंध, सोंकड़ा रोड तरावड़ी, मुरब्बा फैक्टरी नीलोखेड़ी, जुंडला निसिंग, गायसर मोड़ निगधू की दुकानों से सैंपल भरे जा चुके हैं। जिनके सैंपल फेल आएंगे उनके न्यायालय में केस डाले जाएंगे। अभी तक जिला मुख्य न्यायाधीश की अदालत में 40 और जिला अतिरिक्त न्यायाधीश की अदालत में 50 केस डाले गए हैं। जिनमें न्यायालय द्वारा इन दुकानदारों को सजा दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें