फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राइस मिलों पर छापा, धान खरीदते पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
आढ़तियों की हड़ताल और सरकार की खरीद शुरू करने में लेटलतीफी के बीच पिस रहे किसानों की बेबसी का फायदा राइस मिल संचालक उठा रहे हैं। किसानों से कम कीमत में धान खरीद रहे हैं। जिसमें मार्केट फीस और एचडीआरडीएफ शुल्क की चोरी हो रही है। इसे देखते हुए निसिंग मार्केट कमेटी की टीम ने रविवार की देर शाम राइस मिलों पर छापामारी की। जिसमें छह राइस मिलों में धान खरीद होती मिली। मौके पर 1345 क्विंटल धान मिला। जिस पर 38482 जुर्माना सहित कुल 192414 रुपये का शुल्क वसूला गया है।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि मंडियां बंद हैं। सरकारी खरीद शुरू नहीं हुई है, जिन किसानों ने धान की कटाई कर ली है, उनका धान बिक्री के अभाव में खराब होने लगा है। किसान अपना धान लेकर राइस मिलों पर पहुंचे तो राइस मिलों ने धान खरीदना शुरू कर दिया है। आरोप है कि किसानों की मजबूरी का फायदा उठाकर सरकारी भाव से काफी कम कीमत मे धान खरीदा जा रहा है। इसकी जानकारी होने पर मार्केट कमेटी निसिंग की टीम ने क्षेत्र के छह राइस मिलों में छापा मारा। कमेटी के अधिकारियों के अनुसार एसएस फूड्स, हरियाणा राइस मिल, क्रिश केयरल्स, भुवनेश्वर एग्रो फूड्स, एके इंडस्ट्रीज व रामा राइस एंड जनरल मिल्स आदि छह राइस मिलों में 1345 क्विंटल धान मिला है। इन पर मार्के ट कमेटी और एचआरडीएफ के साथ साथ दोनों पर जुर्माना भी लगाया गया है। राइस मिलों से कुल 192414 रुपये वसूले गए है। इसमें मार्केट फीस 76966 रुपये है, इतना ही एचआरडीएफ मिलाकर कुल 153932 रुपये और दोनों शुल्कों पर जुर्माना कुल 38482 रुपये है। राइस मिल संचालकों से मौके पर ही उक्त धनराशि के चेक लिए गए हैं।
बॉक्स
जानिए.. किस मिल में कितनी धान मिली और कितना लगा जुर्माना
राइस मिल धान मार्केट फीस जुर्माना एचआरडीएफ जुर्माना
एसएस फूड्स 300 17400 4350 17400 4350
हरियाणा राइस मिल 180 10800 2700 10800 2700
क्त्रिस्श प्राइवेट लि. 240 12960 3240 12960 3240
भुवनेश्वर एग्रो फूड्स 200 11600 2900 11600 2900
एके इंडस्ट्रीज 210 11130 2782 11130 2782
रामा राइस मिल 215 13076 3269 13076 3269
योग 1345 76966 19241 76966 19241
वर्जन
-मंडी के अलावा कहीं बाहर कोई फसल नहीं खरीदी जा सकती। यदि कोई ऐसा करता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। निसिंग में रविवार को 6 राइस मिलों में से 1345 क्विंटल धान की मार्केट फीस व अन्य जुर्माना वसूला गया है। ये प्रक्रिया लगातार जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-बलवान सिंह, सचिव मार्केट कमेटी निसिंग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें