फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दंगल में राहुल ने नमन, सचिन ने अंशुल को दी शिकस्त

विज्ञापन
Rahul salutes Anshul in Dangal, Sachin defeats Anshul
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। बड़ा गांव में श्री शाकुंभरी मैया ड्रामाटिक क्लब की ओर से शनिवार सुबह माता के पंखे की शोभायात्रा निकाली गई। माता के पंखे की शोभायात्रा में शाकुंभरी देवी की जय, शेरावाली मैया की जय के नारे लगाए गए। शोभायात्रा शिव मंदिर से शुरू होकर गांव की हर गली से गुजरी जहां ग्रामीणों ने शोभायात्रा का पुष्प वर्षा से स्वागत किया। मां शाकुंभरी देवी के दर्शन करने के लिए श्रद्धालु सुबह से ही मंदिर में पहुंचने शुरू हो गए। जहां श्रद्धालु अपने घर से माता के भोग के लिए हलवा-पूड़ी और प्रसाद लेकर आए। मंदिर सभा की ओर से श्रद्धालुओं के लिए भंडारे का आयोजन किया गया। मेले में बच्चों और महिलाओं ने जमकर खरीदारी की और झूलों का आनंद लिया।
इस मौके पर दंगल का आयोजन भी किया गया। दंगल में पहलवान राहुल ने नमन, सचिन ने अंशुल, गौरव ने वंश, रजत ने हिमांशु, हर्ष ने युद्धवीर, चिराग ने जगदीप, जितेंद्र ने योगेश, रजत ने हर्ष, मोनू ने अशोक, सोनू ने राजेश, सुभाष ने सोमा, अंकुश ने गोलू, वंश ने सन्नी, प्रिंस ने लवली, अंकुश ने अंकित, सोनू ने अशोक, सोनू ने जस्सा, विक्की ने गुरमीत, अनुज ने शुभ्भी, रमेश ने ललित, कार्तिक ने सोनू को हराया। रविवार को भी मेला लगेगा और दंगल होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव के सरपंच चरण सिंह ने बताया कि यह प्राचीन शिव मंदिर लगभग 300 साल पुराना है। इस मंदिर में शिव बाबा की विशाल प्रतिमा लगी है और मां शाकुंभरी देवी का मंदिर लगभग 80 साल पुराना है, जिसमें हर वर्ष दो दिन मेला, भंडारे और दंगल का आयोजन किया जाता है। रविवार को भी दोपहर बाद दंगल का आयोजन होगा। दंगल में हरियाणा, पंजाब, हिमाचल, यूपी और जम्मू कश्मीर के नामी पहलवान दम दिखाएंगे। वहीं, रविवार नौ अक्तूबर की सुबह माता के मेले का आयोजन होगा। इस अवसर पर प्रधान हन्नी गुप्ता, प्रताप राणा, कुलदीप राणा, रेश पांचाल, राजपाल सेन, जोगिंद्र राणा, सुमित राणा, सौरभ राणा, अंग्रेज, खुशवंत, शेर सिंह सेन और अमन का विशेष सहयोग रहा। शनिवार को हुए दंगल के अखाड़े के लिए जिस खेत को जोतना था, उसमें धान के फाने होने के कारण हैरो चल नहीं पा रही थी, साथ के खेत में छोटी छोटी चरी खड़ी थी। यह देख ग्रामीणों ने चरी वाले खेत में ट्रैक्टर चलवा दिया, तभी खेत का मालिक वहां आ गया और दूसरे खेत में हैरो चलाने के लिए कहने लगा, तभी सभी ग्रामीण आ गए और खेत के मालिक प्रधान बिल्लू को समझा कर उसी में दंगल करवाया।

Rahul salutes Anshul in Dangal, Sachin defeats Anshul

Rahul salutes Anshul in Dangal, Sachin defeats Anshul

Rahul salutes Anshul in Dangal, Sachin defeats Anshul

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें