फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: रघुनाथ मंदिर-कर्ण कैनाल सड़क होगी दुरुस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
- 2.22 करोड़ रुपये होंगे खर्च, निगमायुक्त ने किया निरीक्षण
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। रघुनाथ मंदिर मार्ग और कर्ण कैनाल सड़क पर रोड फर्नीचर के तहत कैटआई, रिफ्लेक्टर, थर्मोप्लास्टिक पेंट, सोलर स्टड, डेलीनेटर तथा जेब्रा क्रॉसिंग जैसे कार्य करवाए जाएंगे। वहीं 750 मीटर लंबे इस मार्ग के सुदृढ़ीकरण कार्य पर 2.22 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। जिससे जर्जर सड़क से लोगों को राहत मिलेगी। इसको लेकर नगर निगम आयुक्त अभिषेक मीणा ने मंगलवार को रघुनाथ मंदिर मार्ग और कर्ण कैनाल रोड का औचक निरीक्षण भी किया।

निगमायुक्त ने सबसे पहले राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, रेलवे रोड से बगवाडिया गैस एजेंसी तक बने रघुनाथ मंदिर मार्ग का निरीक्षण किया। यहां की सड़क का कार्य पूरा हो चुका है। बरसाती पानी निकासी के लिए सड़क के दोनों ओर सीमेंट कंक्रीट की बोक्स टाईप ड्रेन बनाने का कार्य चल रहा है।
विज्ञापन

निगमायुक्त ने इस दौरान सड़क की गुणवत्ता जांची। उन्होंने अभियंताओं को निर्देश दिए कि सड़क का जितना हिस्सा बन चुका है, वहां से मलबा उठाकर सफाई करवाई जाए और सोशल ड्रेन साथ-साथ बनाई जाए।
निगमायुक्त ने वार्ड नंबर 20 के गांव उचाना में निर्माणाधीन महर्षि वाल्मिकी चौपाल व आंबेडकर भवन का निरीक्षण किया और निर्माण एजेंसी को निर्देश दिए कि लेवल और एक-दो जगह से क्रैक टाईल की छोटी-छोटी दिक्कतों को दूर कर दुरुस्त किया जाए। महर्षि वाल्मिकी चौपाल पर अनुमानित 43 लाख रुपये तथा आंबेडकर भवन पर अनुमानित 38 लाख रुपये नगर निगम की ओर से खर्च किए जाएंगे। बंद पड़े जल घर को तोड़कर बनेगा स्लिप-वे
विज्ञापन

निगमायुक्त ने बताया कि हांसी रोड व रघुनाथ मंदिर मार्ग की ओर से आने वाले वाहन चालकों की सुविधा के लिए बगवाडिया गैस एजेंसी चौक पर बंद पड़े जल घर को तोड़कर एक स्लिप-वे बनाया जाएगा, जिससे चौक की चौड़ाई बढ़ने के साथ-साथ रास्ता भी चौड़ा होगा। सुंदरीकरण के लिए चौक के बीच में फव्वारा भी लगाया जाएगा। इस कार्य पर पांच लाख रुपये की राशि खर्च की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें