फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: पीडब्ल्यूडी कर्मचारियों ने प्रदर्शन की बनाई रणनीति

विज्ञापन
विज्ञापन
इंद्री। हरियाणा कर्मचारी महासंघ से संबंधित ऑल हरियाणा पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल कर्मचारी यूनियन की बैठक सोमवार को जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग कार्यालय इंद्री में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता शाखा प्रधान रामकुमार प्रजापत ने की जबकि संचालन शाखा सचिव हरविंदर सिंह ने किया। बैठक में आगामी 25 मई को करनाल परिमंडल स्तर पर होने वाले विशाल प्रदर्शन को लेकर चर्चा की गई। यूनियन पदाधिकारियों और कर्मचारियों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गईं। बैठक के बाद कर्मचारियों ने विधायक रामकुमार कश्यप को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में अनुबंध आधार पर कार्यरत कर्मचारियों का 11 महीने का बकाया वेतन जारी करने की मांग की गई। साथ ही कनिष्ठ अभियंता रणबीर शर्मा पर लगाए गए आरोपों की निष्पक्ष जांच कराने की भी मांग उठाई गई। विधायक रामकुमार कश्यप ने कर्मचारियों को आश्वासन दिया कि जल्द ही बकाया वेतन जारी करवाने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की जायज मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई की जाएगी। बैठक में वरिष्ठ उपप्रधान अनिल कुमार, वित्त सचिव ओमप्रकाश उड़ाना, चेयरमैन शमशेर सिंह, अंकित त्यागी, अश्विनी शर्मा, रमेश पांचाल, राजेश भादसों आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें