फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: सड़क पर मिला पर्स पहुंचाया मालिक तक

Sun, 21 Dec 2025 02:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
घरौंडा। आज के दौर में भी ईमानदारी जिंदा है, यह एक बुजुर्ग महिला ने साबित कर दिया। अराईपुरा रोड स्थित अरोड़ा स्वीट्स के पास महिला को सड़क पर एक पर्स पड़ा मिला। महिला ने पहले आसपास के लोगों से पर्स के मालिक के बारे में पूछा, लेकिन कुछ भी पता नहीं चला। इसके बाद उन्होंने व्हाट्सएप के खोया-पाया ग्रुप पर पर्स की सूचना साझा की। कुछ ही समय में पर्स के मलिक ने महिला से संपर्क किया और अपना खोया हुआ पर्स प्राप्त किया। पर्स में दस्तावेज और नकदी मौजूद थी। उन्होंने महिला का आभार व्यक्त किया और उनकी इमानदारी की सराहना की। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें