कारवान -ए -अदब शायरों की कार्यक्रम में मौजूद कवि। संस्थान
करनाल। कारवां-ए-अदब शायरों की अदबी संस्था करनाल की मासिक काव्य गोष्ठी का आयोजन जिमखाना क्लब, सेक्टर-8 में हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. महावीर प्रसाद शास्त्री ने की जबकि मुख्य अतिथि अधिवक्ता सुरेश खन्ना और विशिष्ट अतिथि कवि हरबंस लाल शर्मा रहे। इसकी शुरुआत सभी कवियों और शायरों ने राष्ट्रीय गान से की। इसके बाद हरबंस लाल शर्मा ने पंजाबी कविता से समां बांध दिया। डॉ. महावीर प्रसाद शास्त्री ने अपने शेरों से समाज की विडंबनाओं पर कटाक्ष किया। अधिवक्ता सुरेश खन्ना ने हास्य रचनाओं से श्रोताओं को खूब गुदगुदाया। संयोजक वरिष्ठ शायर डॉ. एस के शर्मा, कवयित्री अंजू शर्मा, गुरमुख सिंह वड़ैच, कवि दिलीप खरेरा, डॉ. कमर रईस, शायरा सुमन मुस्कान सहित अनेक साहित्यकारों ने प्रस्तुति दी। ब्यूरो