करनाल। मुगल माजरा गांव में एक युवक के सिर पर पंच मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में मुगल माजरा निवासी साहिल ने बताया कि 12 मई की शाम करीब छह बजे जब वह सतपाल के घर किस्त देने जा रहा था तो गली में चार लड़कों ने उसे रोक लिया। उन्होंने उसके साथ मारपीट की और निकिल ने पंच से उसके सिर पर दो से तीन वार किए। केशव ने उसे चाकू मारने की कोशिश की। संवाद