फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्मी में प्यासे को पानी पिलाना सबसे बड़ा धर्म : सरपंच महाराज

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


करनाल। तेज धूप और चिलचिलाती गर्मी में निर्मल कुटिया के संत और सेवादार राहगीरों को मीठा और ठंडा जल पिला रहे हैं। यह सेवा कार्य निर्मल कुटिया की सड़क के दोनों ओर किया जा रहा। निर्मल कुटिया के महंत बाबा राम सिंह जी महाराज की अगुवाई में संत निबंद्र सिंह सरपंच महाराज सुबह 10 बजे से सेवादारों के साथ राहगीरों को दोपहर दो बजे तक रोजाना मीठा और ठंडा जल पिलाते हैं। संत निबंद्र सिंह सरपंच महाराज ने कहा कि गर्मी में प्यासे को पानी पिलाना सबसे बड़ा धर्म है। संतों की सीख है कि सेवा ही सच्चा भक्ति मार्ग है। इसके साथ ही कई वर्षाें से लगातार 24 घंटे लंगर और चाय-पानी की व्यवस्था निरंतर चल रही है, जिसमें रोजाना हजारों लोग लंगर और चाय का प्रसाद ग्रहण कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें