कुंजपुरा। हरियाणा ग्रामीण बैंक की कुंजपुरा शाखा की ओर से शुक्रवार को कुंजपुरा में वित्तीय एवं डिजिटल साक्षरता के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। इसके माध्यम से ग्रामीण और अर्ध-शहरी क्षेत्र के लोगों को बैंकिंग सेवाओं, डिजिटल लेन-देन और सुरक्षित बैंकिंग प्रणाली के बारे में जानकारी दी गई। लोगों को बचत, यूपीआई, मोबाइल बैंकिंग और साइबर अपराध के बारे में भी बताया गया। संवाद