फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों को बिना ब्याज के ऋण की सुविधा दें : अमर सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज़ एजेंसी
विज्ञापन

लाडवा। अन्नदाता किसान यूनियन की बैठक प्रदेश युवा अध्यक्ष कृष्ण लालर के निजी कार्यालय में हुई। इस मौके पर यूनियन के राष्ट्रीय महासचिव अमर सिंह टाटकी ने सरकार से किसानों को बिना ब्याज के लोन की सुविधा देने की मांग की।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए यूनियन के राष्ट्रीय महासचिव अमर सिंह टाटकी ने कहा कि पहले बाढ़ व अब आंधी व बरसात के कारण किसानों का भारी नुकसान हुआ है। किसान पहले ही संकट के दौर से गुजर रहा है। बढ़ते कर्ज के कारण किसान आत्महत्या करने को मजबूर है, लेकिन अन्नदाता होने के बावजूद भी उसकी सुध लेने वाला कोई नहीं है। उन्होंने सरकार से मांग करते हुए कहा कि किसानों के लिए बिना ब्याज के लोन की सुविधा दी जाए ताकि किसान अपने परिवार में बच्चों का पालन पोषण कर सके। देश में किसानों की स्थिति दयनीय बनी हुई है। सरकार को तत्काल राहत के तौर पर किसानों के खाते में मुआवजा राशि डालनी चाहिए।
विज्ञापन

इस मौके पर युवा प्रदेश अध्यक्ष कृष्ण लालर ने कहा कि प्रदेश की सड़कों का बुरा हाल है। सड़क कम गड्ढे ज्यादा दिखाई देते हैं। ग्रामीण क्षेत्र में सड़कों की हालत और भी बुरी है। गांव को जोड़ने वाले लिंक मार्गो की हालत किसी कच्चे रास्ते से भी बदतर है।
विज्ञापन

लालर ने सरकार का ध्यान गरीब और कमेरे वर्ग की ओर दिलाते हुए कहा कि पात्र व्यक्ति को जो अन्न गुलाबी और पीले राशन कार्ड के माध्यम से दिया जाता है वो भी कुछ न कुछ कारण देकर काटा जा रहा है। इस दौरान महासचिव अमर सिंह तड़की ने नए सदस्य को सदस्यता पत्र देकर अन्नदाता यूनियन में सम्मिलित कराया। इस मौके पर अमर सिंह टाटकी, कृष्ण लालर,अमन कुमार, सुरेश आदि किसान उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें