फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: 28 से सरसों खरीद का किया विरोध

विज्ञापन
किसान नेता बहादुर मैहला
विज्ञापन
करनाल। हरियाणा सरकार की ओर से 28 मार्च से सरसों की खरीद शुरू करने के फैसले का भारतीय किसान यूनियन सर छोटूराम ने विरोध किया है। साथ ही मांग की है कि सरसों की सरकारी खरीद 7 मार्च से शुरू की जाए। अन्य रबी फसलों की खरीद 20 मार्च से की जाए। तीन दिन पहले हरियाणा के मुख्य सचिव ने फसलें खरीदने की तारीखें घोषित की थी। यूनियन प्रवक्ता बहादुर मेहला बलड़ी ने कहा कि यूनियन ने सरकार को पत्र लिखकर यह मांग की है। उन्होंने कहा कि सरसों की फसल पूरी तरह पक मंडियों में आ चुकी है लेकिन सरकारी खरीद शुरू नहीं हुई। यह किसानों के साथ धोखा है और उन्हें लूटने की योजना है। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें