करनाल। नगर पालिका कर्मचारी संघ व सर्व कर्मचारी संघ के कर्मचारियों ने बुधवार को आईपीएस अधिकारी वाई पूरण कुमार की आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। वे नगर निगम कार्यालय के बाहर सुबह करीब 11 बजे इकट्ठा हुए और नारेबाजी करते हुए लघु सचिवालय पहुंचकर मुख्यमंत्री ने नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। इस मौके राज्य उपप्रधान वीरभान बिड़लान ने कहा कि आईपीएस पूरण कुमार की आत्महत्या को संस्थागत हत्या बताया गया है। उन्होंने कहा कि इस मामले में निष्पक्ष जांच करके सभी दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। यदि सरकार ने जल्द ही परिवार की मांगों को मान कर न्याय प्रदान नहीं किया तो कर्मचारी, मजदूर व किसान दिल्ली कूच करने से भी पीछे नहीं हटेंगे। संवाद