असंध। बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के विरोध में विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने सड़कों पर रोष प्रदर्शन कर नायब तहसीलदार को प्रधानमंत्री के नाम का ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शन में कई सामाजिक व धार्मिक संस्थाओं के सदस्य भी शामिल हुए। विश्व हिंदू परिषद सालवन प्रखंड अध्यक्ष विवेक बतरा ने कहा कि पिछले काफी समय से बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार किए जा रहे हैं और उनकी निर्मम हत्याएं की जा रही हैं। उन्होंने सरकार से मांग करते हुए कहा कि बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार व हत्याओं को रोकने के लिए उचित कदम उठाया जाए। इस अवसर पर गोल्डी शर्मा संयोजक बजरंग दल, सह संयोजक अमित भट्ट, विश्व हिंदू परिषद मंत्री हंसराज शर्मा, नगरपालिका वाइस चेयरमैन राजेंद्र ढींगड़ा आदि माैजूद रहे। संवाद