निसिंग। शहर की अनाज मंडी में किसानों को पीआर धान के कम दाम मिलने के विरोध में शनिवार को प्रदर्शन किया गया। किसान नेता अमृत पाल बुगा, अमन बब्बर, किसान ईश्वर सिंह बस्तली, उद्यम सिंह, गुरदेव सिंह बब्बर, साहब सिंह, जोशपाल बालू, जोद्धपुर अमुपुर, कर्ण सिंह, बलजिंद्र सिंह लोहरीया व कुलदीप सिंह ने नारेबाजी की। किसान नेता मार्केट कमेटी सचिव गौरव आर्य, खाद्य एवं आपूर्ति निरीक्षक लोकेश, हैफड़ निरीक्षक दर्शन सिंह से मिले। मार्केट कमेटी सचिव ने कहा कि नमी की मात्रा अधिक होने के कारण किसानों को पीआर किस्म के धान को लेकर थोड़ी परेशानी उठानी पड़ रही है। अब बाहर के 28 व्यापारी पीआर धान की खरीद करेंगे। किसानों ने बिना नंबर प्लेट की ट्रैक्टर ट्रॉलियों से अनाज मंडी में काम कराए जाने की शिकायत भी की। संवाद