इंद्री। सांतडी गांव में एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में सहायक गन्ना विकास अधिकारी डॉ. प्रवीन ने कहा कि किसान उन्नत तकनीकों का प्रयोग कर कम लागत में अधिक पैदावार प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने किसानों को गन्ने की फसल में लगने वाली बीमारियों व उनसे गन्ने की फसल को बचाने की जानकारी भी दी। उन्होंने कहा कि किसान गन्ने की फसल को मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल पर अपलोड करवाएं ताकि विभाग द्वारा चलाई गई सभी योजनाओं का अनुदान मिल सकें। प्रशिक्षण शिविर में सेवानिवृत वैज्ञानिक डॉ. जय नारायण ने किसानों को गन्ने की अधिक पैदावार बढ़ाने के साथ-साथ गन्ने की फसल में कीटों की रोकथाम एवं उपचार के लिए विस्तार से जानकारी दी। इस मौके पर लाडवा के कृषि विकास अधिकारी (गन्ना) डॉ सुभाष चंद्र, कृषि पर्यवेक्षक पुनीत कुमार सहित विभाग के अन्य कर्मचारी भी उपस्थित रहे। संवाद