फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: भोले की बरात चढ़ी गज बज के...

विज्ञापन
विज्ञापन
- सनातन धर्म मंदिर में भगवान शिव का किया गुणगान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। रामनगर स्थित सनातन धर्म मंदिर में सावन महोत्सव के दौरान ओम नम: शिवाय जाप परिवार की ओर से ओम नम: शिवाय का सामूहिक जाप किया जाता है। वीरवार को श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का रुद्राभिषेक किया। परिवार के प्रमुख सेवक संजय टिक्का ने भगवान शिव के नाम की शुरुआत की और भोले बाबा का गुणगान किया।
विज्ञापन

विनय लाडला और संजय दीवाना ने... भोले की बरात चढ़ी गज बज के... भजन गाकर श्रद्धालुओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। रोहित ग्रोवर, रामलाल ग्रोवर, सेवादार मोना ने परिवार सहित भोलेबाबा का रुद्राभिषेक किया। संजय टिक्का ने बताया कि 19 अगस्त तक सावन महोत्सव मनाया जाएगा। पिछले कई वर्षो से जाप परिवार की ओर से यह महोत्सव मनाया जा रहा है। रात्रि के समय भजन कीर्तन के बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया जाता है। मौके पर नरेश छाबड़ा, अनिल, सतीश शर्मा, शंटी सचदेवा, रोहित ग्रोवर, कपिल ढल, अशोक दुआ व इंद्रजीत शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें